
x
बिजनौर (आईएएनएस)| यूपी के बिजनौर जिले के थाना बढ़ापुर अंतर्गत शनिवार को दो बाईकों की भिड़ंत में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।
बढ़ापुर थाना प्रभारी (एसएचओ) अनुज तोमर ने बताया कि हादसा शनिवार को थाना बढ़ापुर अंतर्गत नूरपुर अरब गांव के गगन ईंट भट्ठे के पास हुआ। एसएचओ ने कहा कि दो बाइकों की टक्कर में शाहरुख इस्लाम (22), नफीस (48) और तहसीम (42) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सलीम (35) गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल बिजनौर में भर्ती कराया गया है।
एसएचओ ने कहा कि तीनों शवों पोस्टमार्टम के लिए शवगृह जिला बिजनौर भेजा गया। आगे जांच की जा रही है।
Tagsबिजनौरबिजनौर न्यूज़बिजनौर पुलिसबिजनौर एक्सीडेंटएक्सीडेंटBijnorBijnor NewsBijnor PoliceBijnor AccidentAccident
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





