भारत

कार बनी आग का गोला, फिर युवक ने उठाया ये कदम, VIDEO

jantaserishta.com
16 March 2023 8:35 AM IST
कार बनी आग का गोला, फिर युवक ने उठाया ये कदम, VIDEO
x
मचा हड़कंप.
बिजनौर (आईएएनएस)| यूपी के बिजनौर में चलती हुई कार में अचानक से आग लग गई। इसके बाद कुछ मिनटों में ही आग ने पूरी कार को जलकर राख हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह से जल गई थी।
अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के भिक्कावालाका-वादीगढ़ रोड पर धारा नदी के पास पुल पर अचानक एक कार आकर रुकी तभी उसमें आग लग। आग लगते ही कार चला रहा युवक कूद गया। थोड़ी ही देर में आग चपेट में आकर पूरी कार जलकर राख हो गई। जब तक फायर बिग्रेड की गाड़ी पहुंची तब तक कार जल चुकी थी। आग लगने के बाद लोग अपनी गाड़ियां लेकर भागने लगे।
अफजलगढ़ थाना प्रभारी (एसएचओ) मनोज कुमार सिंह ने कहा कि इस हादसे में कोई जन हानि नहीं हुई है, लेकिन कार पूरी तरह जल चुकी है। आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।
कार में आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चला है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आग किस वजह से लगी। गर्मी शुरू होते ही आग में कार लगने के मामले बढ़ने शुरू हो गए हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story