भारत
दुष्कर्म करने में रहा असफल तो आरोपी ने युवक की कर दी हत्या
jantaserishta.com
21 Nov 2022 10:56 AM IST

x
मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया है।
बिजनौर (आईएएनएस)| यूपी के बिजनौर में यौन उत्पीड़न के असफल प्रयास के बाद आरोपी ने एक 22 वर्षीय युवक मोनिस की गला काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। आरोपी उस्मान को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया है। बिजनौर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रवीण रंजन के अनुसार, युवक 18 नंबवर को लापता हो गया था और उसके परिवार ने स्थानीय लोगों के साथ तलाशी ली और अगले दिन कोतवाली शहर थाना अंतर्गत मोहल्ला बुखार के कब्रिस्तान में उसका शव मिला।
मृतक के परिवार ने कोतवाली शहर थाने में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया था। आरोप लगाया गया कि मोनिस के साथ दुष्कर्म का प्रयास हुआ और हत्या की गई। जांच के दौरान, उस्मान का नाम सामने आया, क्योंकि मृतक पिता ने उसे युवक के साथ देखा था।
एएसपी ने बताया, कि पुलिस को मुखबिर ने सूचना मिलने पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जोधुवाला-बक्शीवाला रोड पर जाल बिछाया। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपी ने जान से मारने की नीयत से पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की जिसमें आरोपी उस्मान भी घायल हो गया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी की गोली लगने से पुलिस एक जवान राहुल नैन भी घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





