भारत

पैसों के लेन-देन में गला दबाकर हत्या, फोन कर बुलाया, बाद में...

jantaserishta.com
12 March 2024 4:00 PM IST
पैसों के लेन-देन में गला दबाकर हत्या, फोन कर बुलाया, बाद में...
x
देखें वीडियो.
बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के नूरपुर थाना इलाके में पैसों के लेन-देन को लेकर एक व्यक्ति की गला दबाकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, 11 मार्च को नूरपुर थाने में सूचना मिली थी। फोन करने वाले ने गौहावर जाने वाली रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति के शव पड़े होने की सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंचने पर पुलिस टीम को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला, जिसकी उम्र लगभग 26 से 30 वर्ष के बीच बताई गई। मृतक की पहचान गोहावर गांव के अफजाल के रूप में हुई।
बिजनौर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने बताया कि जांच के दौरान संदिग्ध की पहचान नाजिम के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी नाजिम को गिरफ्तार किया।
पूछताछ के दौरान नाजिम ने खुलासा किया कि उसने और मृतक ने प्लांट का सौदा किया था। इसको लेकर अफजाल को 9.44 लाख रुपए दिए थे। लेकिन, अफजाल ने प्लांट किसी और को बेच दिया था। जब रकम वापस मांगा तो अफजाल ने इनकार कर दिया। इसी बात से परेशान होकर अफजाल को फोन कर बुलाया और बाद में शराब पी। जब अफजाल नशे में हो गया तो उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story