भारत
'बिहार की जीत ने बंगाल का रास्ता खोला' , पीएम मोदी का पुराना बयान वायरल
jantaserishta.com
4 May 2026 12:59 PM IST

x
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक पुराना बयान एक बार फिर चर्चा में आ गया है। इस बयान में उन्होंने बिहार में भाजपा की जीत को बंगाल में संभावित जीत का संकेत बताया था।
बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद जश्न के दौरान पीएम मोदी ने कहा था, “गंगा जी बिहार से बंगाल तक बहती है। बिहार की जीत ने पश्चिम बंगाल में विजय का रास्ता खोल दिया है।” अब जबकि शुरुआती रुझान पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन की ओर इशारा कर रहे हैं, प्रधानमंत्री का यह बयान राजनीतिक हलकों में तेजी से वायरल हो रहा है। भाजपा का हाई-एनर्जी चुनाव अभियान, जिसमें पीएम मोदी की व्यापक जनसभाएं और संपर्क अभियान शामिल रहे, उसका असर साफ तौर पर नजर आ रहा है।
अगर ये रुझान नतीजों में बदलते हैं, तो यह स्वतंत्रता के बाद पहली बार होगा जब भाजपा पश्चिम बंगाल में सरकार बनाएगी। सोमवार को मतगणना के पहले तीन घंटों के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस से काफी आगे नजर आई। दोपहर 12:30 बजे तक 293 में से 266 सीटों के रुझान उपलब्ध थे, जिनमें भाजपा 173 सीटों पर आगे थी, जबकि तृणमूल कांग्रेस 90 सीटों पर बढ़त बनाए हुए थी। वहीं लेफ्ट फ्रंट-एआईएसएफ एक सीट और एजेयूपी भी एक सीट पर आगे थी।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दक्षिण कोलकाता की हाई-प्रोफाइल भवानीपुर सीट पर भाजपा के सुवेंदु अधिकारी के खिलाफ बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं अधकारी पूर्वी मिदनापुर जिले की नंदीग्राम सीट से भी आगे चल रहे हैं, जहां से वे इस बार भी चुनाव लड़ रहे हैं।
इस बीच राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा है कि जीत का जुलूस निकालने से पहले जिला मजिस्ट्रेट और जिला निर्वाचन अधिकारी से अनुमति लेना अनिवार्य होगा। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से अपील की कि वे आधिकारिक परिणाम आने के बाद संयम बनाए रखें और किसी भी तरह की हिंसा से बचें।
निर्वाचन आयोग ने इस बार एहतियात के तौर पर राज्य में 700 कंपनियां केंद्रीय बलों की तैनाती अनिश्चितकाल के लिए बरकरार रखने का फैसला किया है, ताकि 2021 जैसी पोस्ट-पोल हिंसा की घटनाओं को रोका जा सके। इसके अलावा दक्षिण 24 परगना जिले की फल्टा विधानसभा सीट पर 21 मई को पुनर्मतदान होगा, जबकि इसके नतीजे 24 मई को घोषित किए जाएंगे।
Tagsबिहारपीएम मोदीबंगालबंगाल चुनावबंगाल चुनाव नतीजेBiharPM ModiBengalBengal electionsBengal election results
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





