भारत
विधायक का अजीबोगरीब बयान, कहा- थाना प्रभारी और सीओ बिगड़ चुके हैं
jantaserishta.com
21 Jun 2023 9:00 AM IST

x
DEMO PIC
अपने कारनामों और बयानों से हमेशा सुर्खियों में रहते हैं।
पटना: बिहार में सत्तारूढ़ महागठबंधन के प्रमुख घटक दल जनता दल-युनाइटेड (जदयू) के विधायक गोपाल मंडल अपने कारनामों और बयानों से हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। मंडल ने एक बार फिर सरकारी अधिकारियों को लेकर अजीबोगरीब बयान दिया है। उन्होंने माना है कि राज्य में थाना प्रभारी और अंचलाधिकारी (सीओ) बिगड़ चुके हैं। उन्होंने उनके सुधारने की भी बात कही।
भागलपुर के नवगछिया में जदयू की कार्यकारिणी की बैठक में गोपाल मंडल ने मंच से ही सरकारी कर्मचारियों को धमकी भरे लहजे में चेतावनी दी। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गोपाल मंडल ने कहा, "कार्यकर्ताओं का कहना है कि जमीन का मोटेशन नहीं होता है। कोई काम नहीं होता है। उन्होंने हालांकि दावे के साथ कहा कि व्यवस्था लचर है, लेकिन हमारी सरकार मजबूत है।"
उन्होंने आगे कहा, "सरकार हर काम करने के लिए तैयार है, लेकिन पूरे बिहार के थाना प्रभारी और सीओ बिगड़ चुके हैं, लेकिन सुधारेगा कौन? हमारे जैसा गोपाल मंडल सुधारेगा, काम नहीं होगा तो हम गाड़ी में डंडा भी रखते हैं।" विधायक गोपाल मंडल का विवादों से पुराना नाता रहा है। जदयू विधायक पर भागलपुर में जमीन कब्जा करने को लेकर भी कई बार आरोप लग चुके हैं। इससे पहले उन्होंने बयान दिया था कि उनके सामने कोई नीतीश कुमार का विरोध करने की हिम्मत नहीं करता अगर करे तो "हम उसकी गर्दन ही उड़ा देंगे।"
Tagsबिहारबिहार न्यूज़बिहार पुलिसथाना प्रभारीसीओजदयू विधायकगोपाल मंडलBiharBihar NewsBihar PolicePolice station in-chargeCOJDU MLAGopal Mandal
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





