भारत
बिहार के नवनियुक्त राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर पटना पहुंचे, नीतीश ने किया स्वागत
jantaserishta.com
17 Feb 2023 1:22 PM IST

x
पटना (आईएएनएस)| बिहार के नवनियुक्त राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर शुक्रवार को पटना पहुंचे। पटना पहुंचने पर जयप्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनका भव्य स्वागत किया गया। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सहित मंत्रिमंडल के अन्य सदस्यों ने उनका स्वागत किया।
स्टेट हैंगर में बिहार के नवनियुक्त राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
गार्ड ऑफ ऑनर के पहले आर्लेकर की अगवानी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की तथा फूलों का गुलदस्ता भेंटकर उनका अभिनंदन किया।
इस अवसर पर बिहार विधान परिषद् के सभापति देवेशचन्द्र ठाकुर, बिहार विधानसभा के अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी, उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी भी उपस्थित रहे।
आर्लेकर को शुक्रवार को राज्यपाल पद की शपथ दिलाई जाएगी। इससे पहले वे हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल थे।
Tagsराज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकरराजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकरमुख्यमंत्री नीतीश कुमारनीतीश कुमारबिहारबिहार न्यूज़Governor Rajendra Vishwanath ArlekarRajendra Vishwanath ArlekarChief Minister Nitish KumarNitish KumarBiharBihar News
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





