भारत

केंद्रीय मंत्री शिवराज के नेतृत्व में चुना जाएगा बिहार का नया सीएम, भाजपा ने बनाया केंद्रीय पर्यवेक्षक

jantaserishta.com
12 April 2026 4:22 PM IST
केंद्रीय मंत्री शिवराज के नेतृत्व में चुना जाएगा बिहार का नया सीएम, भाजपा ने बनाया केंद्रीय पर्यवेक्षक
x
नई दिल्ली: बिहार का नया मुख्यमंत्री चुनने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को बड़ा फैसला लिया है। भाजपा ने विधायक दल का नेता चुनने के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। भाजपा ने यह जिम्मा मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम व केंद्रीय मंत्री कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को दिया है।
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में राज्य में पार्टी की ओर से सीएम चेहरा कौन होगा, इसमें उनकी अहम भूमिका होगी। इसकी जानकारी भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने दी है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड ने बिहार में पार्टी विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।
वहीं, नीतीश कुमार के करीबी और बिहार के मंत्री विजय कुमार चौधरी ने नई सरकार के गठन की प्रक्रिया जल्द शुरू होने के संकेत देते हुए कहा कि भाजपा को मुख्यमंत्री के नाम की अनुशंसा करनी है। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री बनने को लेकर गेंद भाजपा के पाले में डाल दी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नाम की अनुशंसा भाजपा को करनी है और उसके बाद एनडीए विधायकों की बैठक होगी, जिसमें एनडीए का विधायक दल अपना नेता चुनेगा।
बता दें कि लगभग दो दशक तक बिहार के मुख्यमंत्री का पद संभालने वाले नीतीश कुमार ने हाल ही में राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली। नई दिल्ली में उन्हें राज्यसभा के सभापति व उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ दिलाई।
इस दौरान राज्यसभा में नेता सदन व केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, कांग्रेस के जयराम रमेश, जेडीयू व भाजपा नेता मौजूद रहे। नीतीश कुमार के इस शपथग्रहण के साथ ही बिहार की सियासत में भी एक ऐतिहासिक बदलाव की शुरुआत हो गई है। गौरतलब है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्य विधान परिषद के सदस्य थे, लेकिन राज्यसभा के लिए निर्वाचन के बाद उन्होंने 30 मार्च को विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।
नीतीश कुमार बीते मार्च महीने में संसद के उच्च सदन के लिए बिहार से निर्वाचित हुए थे। वह लगभग दो दशक तक बिहार में सत्ता के केंद्र में रहे। इसके अलावा वह जनता दल यूनाइटेड के मुखिया भी हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story