भारत
युवक ने लोहे की रॉड से मां को उतारा मौत के घाट, एक को छत से भी फेंका
jantaserishta.com
4 July 2023 9:59 AM IST

x
आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
बक्सर: बिहार के बक्सर के नगर थाना क्षेत्र में एक सनकी युवक ने पहले अपनी मां की लोहे के रॉड से सिर पर वार कर हत्या कर दी। फिर, अपने चार वर्षीय भतीजे को छत से नीचे फेंक दिया, जिससे उसकी भी मौत हो गई। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, नगर थाना क्षेत्र के मठिया मोहल्ले में रहने वाला मनोज कुमार का सोमवार की सुबह अपनी मां जानकी देवी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद मां पूजा करने छत पर चली गई। आरोप है कि कुछ देर के बाद मनोज एक लोहे की रॉड लेकर छत पर गया और मां के सिर पर वार कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।
मनोज ने वहीं बैठे भतीजा ऋषभ को भी छत से नीचे फेंक दिया, जिससे उसकी भी मौत हो गई। एक अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलते ही, पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी सनकी युवक को गिरफ्तार कर लिया। बक्सर पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या मामला पारिवारिक विवाद का लगता है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। बताया जाता है कि आरोपी इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुका है और कुछ दिनों से बेरोजगार था।
Tagsबिहारबिहार न्यूज़बिहार पुलिसमां हत्याहत्याफेंकाBiharBihar NewsBihar Policemother murdermurderthrown
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





