
x
DEMO PIC
वारदात को अंजाम देने बाद शकिल मियां वहां से भाग निकला।
भागलपुर (आईएएनएस)| बिहार के भागलपुर जिले के पीरपैंती थाना क्षेत्र में सरेआम एक महिला की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। महिला बाजार से अपने घर लौट रही थी, कि बदमाश ने पहले धक्का मारकर उसे गिरा दिया और फिर उसके अंगों को काट दिया। पुलिस के मुताबिक, पीरपैंती थाना क्षेत्र के सिंघिया पुल के पास शनिवार देर शाम नीलम देवी अपने पुत्र के साथ घर जा रही थी, तभी पहले से घात लगाए बदमाश ने धारदार हथियार से हमला कर दिया।
इस हमले से महिला अचानक गिर गई और उसके बाद उसके हाथ, पैर काट डाले। मृतक के पति का आरोप है कि उसके स्तन तक पर वार किया गया।
स्थानीय लोगों ने आरोपी का नाम शकील मियां बताया है। वारदात को अंजाम देने बाद शकिल मियां वहां से भाग निकला।
भागलपुर के पुलिस अधीक्षक बाबूराम ने सोमवार को आईएएनएस को बताया कि इस मामले में मृतक के परिजनों द्वारा दो लोगों को आरोपी बनाया गया था और पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
इधर, मृतका के पति अशोक यादव का कहना है आरोपी शकील मियां उसके घर आता था, लेकिन वह गलत आदमी था, जिस कारण उसे बाद में घर आने से मना कर दिया था।
पुलिस के अधिकारी ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





