भारत
महिला की हाथ-पैर काटकर हत्या, भाजपा ने की मृतक के परिजनों के लिए 1 करोड़ रुपए मुआवजे की मांग
jantaserishta.com
5 Dec 2022 4:18 PM IST

x
भागलपुर (आईएएनएस)| बिहार के भागलपुर जिले के पीरपैंती थाना क्षेत्र में सरेआम एक महिला की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। महिला बाजार से अपने घर लौट रही थी, कि बदमाश ने पहले धक्का मारकर उसे गिरा दिया और फिर उसके अंगों को काट दिया। इधर, मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा ने मृतक के परिजनों के लिए 1 करोड़ रुपए मुआवजे की मांग की है। पुलिस के मुताबिक, पीरपैंती थाना क्षेत्र के सिंघिया पुल के पास शनिवार देर शाम नीलम देवी अपने पुत्र के साथ घर जा रही थी, तभी पहले से घात लगाए बदमाश ने धारदार हथियार से हमला कर दिया।
इस हमले से महिला अचानक गिर गई और उसके बाद उसके हाथ, पैर काट डाले। मृतक के पति का आरोप है कि उसके स्तन तक पर वार किया गया।
भागलपुर के पुलिस अधीक्षक बाबूराम ने सोमवार को आईएएनएस को बताया कि इस मामले में मृतक के परिजनों द्वारा दो लोगों को आरोपी बनाया गया था और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
इधर, इस घटना पर भाजपा भड़क गई है । भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं बिहार भाजपा प्रवक्ता निखिल आनंद ने कहा कि नीतीश सरकार दोषी को संरक्षण देने की बजाय फांसी दें। बिहार सरकार इस सांप्रदायिक घटना की नैतिक जिम्मेदारी लेकर पीड़िता के परिवार को एक करोड़ मुआवजा दे।
आनंद ने इस घटना पर सवाल उठाते हुए कहा कि एक मुस्लिम शख्स द्वारा ओबीसी यादव समुदाय की यह अपराध की सामान्य घटना है या साम्प्रदायिक उन्माद? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को इसका जवाब जरूर देना चाहिए।
निखिल आनंद ने भागलपुर कि इस नृशंस घटना के दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी करने, स्पीडी ट्रायल कर फांसी की सजा देने की मांग की। साथ ही कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री सह गृहमंत्री नीतीश कुमार इस जघन्य सांप्रदायिक घटना की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पीड़िता को एक करोड़ मुआवजा अविलंब दें।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





