भारत
बिहार को आज मिलेगी सात नई ट्रेनों की सौगात, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव दिखाएंगे हरी झंडी
jantaserishta.com
29 Sept 2025 10:02 AM IST

x
नई दिल्ली: नवरात्रि के पावन अवसर पर भारतीय रेलवे बिहार को सात नई ट्रेनों की सौगात देने जा रहा है। रेलवे बोर्ड के सूचना एवं जनसंपर्क निदेशक (कार्यकारी) दिलीप कुमार ने बताया कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी आज इन ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे।
रेलवे बोर्ड के सूचना एवं जनसंपर्क निदेशक (कार्यकारी) दिलीप कुमार ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "नवरात्रि के शुभ अवसर पर बिहार को सात नई गाड़ियों की सौगात दी जा रही है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी इन ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। इनमें तीन अमृत भारत और चार पैसेंजर ट्रेनों को आज बिहार से हरी झंडी दिखाई जाएगी।"
उन्होंने कहा, "अजमेर-दरभंगा, दिल्ली-छपरा और मुजफ्फरपुर-हैदराबाद के बीच तीन अमृत भारत ट्रेनें आज से शुरू होंगी। ये नई ट्रेनें विश्वस्तरीय सुविधा और कम किराये के लिए जानी जाती हैं। इन ट्रेनों में 11 कोच सेकंड क्लास और 8 कोच स्लीपर क्लास के होते हैं। पूरे देश में 12 अमृत भारत ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। तीन नई ट्रेनों की शुरुआत के बाद इनकी संख्या 15 हो जाएगी।"
दिलीप कुमार ने बताया कि 15 में से 13 अमृत भारत ट्रेन ऐसी हैं जो बिहार से शुरू होंगी या फिर बिहार से होकर गुजरेंगी। अमृत भारत ट्रेन ने आम यात्रियों के लिए एक खास जगह बनाई है। मैं बिहार की जनता को बधाई देता हूं, जिन्हें नवरात्रि के पावन अवसर पर सात नई ट्रेनों की सौगात मिलने जा रही है। इन ट्रेनों के शुरू होने से बिहार के यात्रियों को फायदा होगा।
ये नई ट्रेनें बिहार के यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी, आधुनिक सुविधाएं और आरामदायक यात्रा अनुभव प्रदान करेंगी। खास तौर पर अमृत भारत एक्सप्रेस, जो अपनी उन्नत तकनीक और सुविधाओं के लिए जानी जाती हैं, बिहार से अन्य राज्यों तक आवागमन को और आसान बनाएंगी।
Tagsबिहार को आज मिलेगी सात नई ट्रेनों की सौगातबिहारBihar will get the gift of seven new trains todayBihar
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





