भारत
पति के दूसरे राज्य में कमाने जाने से नाराज हुई पत्नी, दो बच्चों के साथ जहर खाकर दी जान
jantaserishta.com
13 Sept 2024 12:53 PM IST

x
डीएसपी ने क्या बताया?
मोतिहारी: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के मलाही थाना क्षेत्र में एक महिला ने दो बच्चों के साथ जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि उसका पति दूसरे राज्य में काम करने जाने की तैयारी कर रहा था, जिससे वह नाराज थी।
पुलिस के मुताबिक, ममरखा गांव के रहने वाला भोलाराम बाहर रहकर मजदूरी करता है। कुछ दिन पहले वह घर आया था। भोलाराम फिर से बाहर जाने की तैयारी कर रहा था। लेकिन, पत्नी बाहर जाने से मना कर रही थी। भोलाराम की पत्नी कह रही थी कि वह यहीं रहकर काम करें।
इसी को लेकर दोनों के बीच गुरुवार रात को विवाद हुआ था। आरोप है कि इस दौरान भोलाराम ने अपनी पत्नी सुभावती देवी की पिटाई की थी। रात में ही सुभावती देवी ने अपनी दोनों बेटी परी और उजाला को जहरीला पदार्थ खिलाकर खुद भी खा लिया। उन लोगों के जहर खाने के कुछ देर बाद जब परिजनों को इस बात की जानकारी हुई, तो उन्होंने तीनों को तत्काल इलाज के लिए पहाड़पुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
इलाज के दौरान शुक्रवार को तड़के सुगावती देवी और परी की मौत हो गई। उजाला को बेहतर इलाज के लिए बेतिया रेफर कर दिया गया है। जहां इलाज के दौरान उजाला की भी मौत होने की खबर है। भोलाराम फरार है। डीएसपी रंजन कुमार ने बताया कि पति की प्रताड़ना से तंग आकर जहर खाने की बात सामने आ रही है। घटना की जांच की जा रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





