भारत

कोसी और गंडक नदी का जलस्तर बढ़ा, खतरे की आशंका को लेकर जल संसाधन विभाग अलर्ट

jantaserishta.com
28 Sept 2024 12:47 PM IST
कोसी और गंडक नदी का जलस्तर बढ़ा, खतरे की आशंका को लेकर जल संसाधन विभाग अलर्ट
x
पटना: कोसी और गंडक नदी के जलस्तर में वृद्धि होने लगी है। नेपाल के तराई इलाकों में हो रही बारिश के बाद जल संसाधन विभाग ने गंडक और कोसी नदी के जलस्तर में वृद्धि को लेकर चेतावनी जारी की थी।
जानकारी के मुताबिक, कोसी नदी के जलस्तर में वृद्धि शुरू हो गई है। शनिवार सुबह 6 बजे के आंकड़ों के अनुसार, कोसी नदी का डिस्चार्ज वीरपुर के कोसी बराज के पास 3,36,010 क्यूसेक था, जो नौ बजे बढ़कर 4.49 लाख क्यूसेक हो गया। बताया जा रहा है कि बराज के सभी 56 फाटक खोल दिये गये हैं। वहीं वाल्मीकि नगर गंडक बराज से दिन के 11 बजे 4 लाख क्यूसेक से अधिक जलस्राव (जल प्रवाह) हुआ।
उल्लेखनीय है कि नेपाल में लगातार अत्यधिक एवं अप्रत्याशित बारिश हो रही है, जिसके चलते आगामी 48 घंटों के दौरान नेपाल से आने वाली गंडक, कोसी, महानंदा आदि नदियों में अप्रत्याशित जलस्राव प्रवाहित होने की संभावना है।
पूर्वानुमान के अनुसार, 27-28 सितंबर की मध्यरात्रि 12 बजे वाल्मीकि नगर स्थित गंडक बराज से 6.00 लाख क्यूसेक और 28 सितंबर को वीरपुर स्थित कोसी बराज से 6.81 लाख क्यूसेक जलस्राव प्रवाहित होने की संभावना है।
जल संसाधन विभाग ने सभी क्षेत्रीय अभियंताओं को तटबंधों, संरचनाओं की सुरक्षा के दृष्टिकोण से आगामी 48 घंटों तक संवेदनशील, अतिसंवेदनशील स्थलों पर कैंप करने का निर्देश दिया गया है। सभी स्थलों पर पर्याप्त मात्रा में बाढ़ संघर्षात्मक सामग्रियों का स्टोरेज कराया गया है। साथ ही जरूरत के अनुसार संवेदनशील, अतिसंवेदनशील जगहों के बेहतर पर्यवेक्षण अतिरिक्त अभियंताओं की प्रतिनियुक्ति भी की गई है। विभाग के अंतर्गत सभी पदाधिकारियों का अवकाश अगले आदेश तक रद्द कर दिया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story