भारत

धार्मिक आयोजन के दौरान दीवार गिरी, 30 लोग घायल 5 की हालत गंभीर

jantaserishta.com
28 Aug 2024 5:08 PM IST
धार्मिक आयोजन के दौरान दीवार गिरी, 30 लोग घायल 5 की हालत गंभीर
x
गांव में अफरा-तफरी की स्थिति.
पटना: बिहार के पटना जिले के पुनपुन में बुधवार को एक धार्मिक आयोजन के दौरान पास की एक दीवार गिर जाने से कम से कम 30 लोग घायल हो गए। घायलों में कई महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। उनमें पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस के मुताबिक, श्रीपालपुर में बुधवार को नीरज सिंह के आवास के पास एक धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस आयोजन में करीब 140-150 लोग एकत्र हुए थे। भजन-कीर्तन, पूजा-अर्चना का कार्य चल रहा था। इसी दौरान अचानक पास की दीवार गिर गई। इसकी चपेट में आने से कम से कम 30 लोग घायल हो गए। इस घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई और राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ कर दिया गया। इस घटना में कई लोग मलबे में भी दब गए थे। दानापुर की डिप्टी एसपी पल्लवी कुमारी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और दीवार के नीचे दबे लोगों को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकालने में जुट गई। घायलों को स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि जब यह आयोजन चल रहा था, तब बारिश भी हो रही थी। हादसे में 30-32 लोग घायल हुए हैं। इनमे से गंभीर रूप से घायल लोगों को पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, दीवार गिरने के पहले एक ईंट एक बुजुर्ग महिला पर गिरी और उसके बाद पूरी दीवार भरभरा कर ढह गई। घायलों में कई के हाथ की हड्डी टूटी है तो कई के सिर फूटे हैं। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story