भारत

CRPF जवानों को ले जा रही गाड़ी पुल से नीचे गिरी, 4 घायल

jantaserishta.com
4 April 2023 11:48 AM IST
CRPF जवानों को ले जा रही गाड़ी पुल से नीचे गिरी, 4 घायल
x

फोटो: सोशल मीडिया

घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जमुई (आईएएनएस)| बिहार के जमुई जिले के सोनो-चकाई मुख्य मार्ग पर सोमवार की रात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें चार जवान घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, सीआरपीएफ की 215 बटालियन के कई जवान एक वाहन पर सवार होकर
जमुई मलयपुर पुलिस लाइन से चकाई जा रहे थे। इसी दौरान खपरिया पुल के पास सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन के क्रास करते समय चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया और गाड़ी पुल से नीचे जा गिरी।
इस दुर्घटना में वाहन में सवार 4 जवान घायल हो गए। इसके बाद घायल चारों जवानों को इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दो जवानों की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया।
घायल जवानों में सिटी यलमो, अनिश सिंह, संतोष यादव और सुबू राज शामिल हैं। बताया जाता है कि किसी जवान को छोड़ने के लिए जमुई मलयपुर पुलिस लाइन से सभी लोग चकाई जा रहे थे।
घटना की जानकारी के बाद सदर एसडीपीओ डॉ राकेश कुमार सदर अस्पताल पहुंचे और घायल जवानों का हालचाल पूछा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story