भारत
नई पार्टी बना चुके उपेंद्र कुशवाहा ने विधान परिषद की सदस्यता से दिया इस्तीफा, VIDEO
jantaserishta.com
24 Feb 2023 5:15 PM IST

x
फाइल फोटो
पटना (आईएएनएस)| बिहार में जनता दल यूनाइटेड को छोड़कर नई पार्टी बना चुके पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने शुक्रवार को विधान परिषद की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा देने के बाद उन्होंने कहा कि 'चक्रव्यूह' से बाहर आ जाने की सुखद अनुभूति हो रही है।
जदयू से अलग होकर नई पार्टी राष्ट्रीय लोक जनता दल बना चुके कुशवाहा बिहार विधानमंडल पहुंचे और विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर को अपना इस्तीफा सौंप दिया।
कुशवाहा ने इस्तीफा सौंपने के बाद अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा कि मुख्यमंत्री जी, 'त्वदीयं वस्तु तुभ्यमेव समर्पये।' आज मैंने विधान परिषद् की सदस्यता से इस्तीफा सौंप दिया। मन अब हल्का है। चक्रव्यूह से बाहर आ जाने की सुखद अनुभूति हो रही है। याचना का परित्याग कर रण के रास्ते पर निकल पड़ा हूं।
उल्लेखनीय है कि कुशवाहा पिछले करीब एक महीने से जदयू नेतृत्व पर निशाना साध रहे थे। इसके बाद उन्होंने जदयू से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी। उन्होंने खुद की नई पार्टी का ऐलान भी उन्होंने कर दिया। इसके साथ ही उन्होंने यह भी साफ कह दिया कि, उन्हें जदयू के तरफ से मिला कोई भी उपहार अपने पास रखने की जरूरत नहीं है।
कुशवाहा ने 20 फरवरी को नई पार्टी की घोषणा के साथ ही यह जाहिर कर दिया था कि समय मिलते ही एमएलसी पद छोड़ने की औपचारिकता पूरी कर लेंगे। जिसके बाद अब उन्होंने अपने एमएलसी पद से इस्तीफा दे दिया है।
उपेन्द्र कुशवाहा ने MLC पद से इस्तीफा दिया. pic.twitter.com/42YCgkjL4H
— Utkarsh Singh (@UtkarshSingh_) February 24, 2023
Tagsबिहारबिहार न्यूज़बिहार राजनीतिविधान परिषदउपेंद्र कुशवाहाBiharBihar NewsBihar PoliticsLegislative CouncilUpendra Kushwaha
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





