
x
स्थापना दिवस की बधाई दी।
हाजीपुर: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने बुधवार को अपना 27वां स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर पटना सहित राज्य के कई स्थानों पर कार्यक्रम, समारोह आयोजित किए गए। वैशाली जिला मुख्यालय में स्थापना दिवस मनाने का अनोखा अंदाज देखने को मिला। यहां राजद के एक नेता ने भैंस पर सवार होकर अपने कार्यकर्ताओं के साथ केक काटा और एक-दूसरे को केक खिलाकर स्थापना दिवस की बधाई दी।
हाजीपुर के भगवानपुर में राजद नेता केदार प्रसाद यादव ने अपने समर्थकों के साथ भैंस पर चढ़कर केक काटकर स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर केदार प्रसाद यादव ने कहा कि केंद्र की सरकार जानबूझकर लालू प्रसाद और उनके परिवार को परेशान कर रही है। हमारे नेता डरने वाले नहीं हैं। हम कार्यकर्ता मरते दम तक लालू प्रसाद के साथ हैं। कार्यकर्ताओं ने 2024 में भाजपा को केंद्र की सत्ता से हटाने का संकल्प लिया है। उन्होंने बताया कि राजद के कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर स्थापना दिवस को गौरवशाली दिवस के रूप में मनाया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





