
x
सोफे पर बैठाया गया।
हाजीपुर: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बुधवार को केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस की तबीयत उस समय अचानक बिगड़ गई जब वे योगाभ्यास कर रहे थे। केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर अपने संसदीय क्षेत्र हाजीपुर के कोनहारा घाट पर आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे थे।
इसी बीच उन्हें कुछ परेशानी महसूस हुई। वे योग करना छोड़ आराम करते नजर आए। बाद में उन्हें एक सोफे पर बैठाया गया। अचानक से तबीयत बिगड़ने को लेकर मंत्री ने पत्रकारों से कहा कि पिछले दिनों मुजफ्फरपुर जाने के दौरान गाड़ी गड्ढे में लुढ़क गई थी। उसी दौरान नस में समस्या आई है। उसके बाद से ज्यादा देर तक नहीं बैठ पाया।
उन्होंने बताया कि इसका इलाज चल रहा है, लेकिन अब दिल्ली एम्स जाकर इसका इलाज करवाऊंगा। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि ज्यादा देर योग नहीं कर पाया। उन्होंने कहा कोई ज्यादा कोई परेशानी नहीं है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर राज्यभर में जगह-जगह कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसमें आम से लेकर खास लोग योगाभ्यास कर रहे हैं।
Tagsपशुपति कुमार पारसयोगाभ्यासकेंद्रीय मंत्रीअंतरराष्ट्रीय योग दिवसPashupati Kumar ParasYoga practiceUnion MinisterInternational Yoga Day
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





