भारत
बिहार: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने डाला वोट, एक वोट की बताई कीमत
jantaserishta.com
13 May 2024 9:33 AM IST

x
बेगूसराय: बिहार में चौथे चरण का तहत पांच लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। इस बीच, बेगूसराय से भाजपा के प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सोमवार को बड़हिया पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने लोगों से भी वोट डालने की अपील की।
सिंह सुबह बड़हिया मतदान केंद्र संख्या -34 पहुंचे और वोट डाला। मतदान के बाद मुंगेर लोकसभा, बेगुसराय लोकसभा सहित पूरे बिहार और भारत के मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि मतदान के लिए घर से निकलें और अपने मत का प्रयोग करें।
उन्होंने कहा, "आपका एक वोट (प्रधानमंत्री) नरेंद्र मोदी को चार सौ के पार ले जाएगा, जिससे गरीबों को ताकत मिलेगी।" एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने दावा किया कि मुंगेर और बेगूसराय में बहुत अच्छी तस्वीर है। बिहार की 40 की 40 सीट पीएम मोदी की झोली में जाएगी। सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने रविवार को पटना में रोड शो के जरिए जनता से सीधे अपील की है और उसका असर अब दिखने लगा है।
Tagsकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंहगिरिराज सिंहबीजेपीवोटबिहारUnion Minister Giriraj SinghGiriraj SinghBJPVoteBihar
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





