भारत

15 मिनट के अंदर लूट की दो वारदात, आभूषण व्यापारी और बेटे को मारी गोली

jantaserishta.com
29 Dec 2022 11:40 AM IST
15 मिनट के अंदर लूट की दो वारदात, आभूषण व्यापारी और बेटे को मारी गोली
x
दहशत में लोग.
हाजीपुर (आईएएनएस)| बिहार के वैशाली जिले में लुटेरों के निशाने पर आभूषण व्यापारी आ गए हैं। बुधवार की रात गोरौल थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग घटनाओं में अपराधियों ने स्वर्णकारों को अपना निशाना बनाया। महज 10 मिनट के अंतराल पर दो दुकानदारों से लुटेरों ने लाखों रुपए के आभूषण और नकद लूट लिए। इस दौरान लुटेरों ने दो लोगों को गोली भी मार दी। पुलिस के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि पहली घटना गोढिया पुल के पास की है जब स्वर्ण व्यवसाई शत्रुघ्न साह और उनके पुत्र विवेक बाइक से अपनी दुकान बंद कर घर की ओर जा रहे थे तभी गोढीया पुल के पास, कार से आए लुटेरों ने स्वर्णकार शत्रुघ्न शाह और उनके पुत्र विवेक को गोली मारकर घायल कर दिया। इसके बाद लुटेरे उनके सारे सामान लूट कर फरार हो गए।
आनन-फानन में दोनों को इलाज के लिए घोरावल पीएचसी भेजा गया जहां से उन्हें हाजीपुर रेफर कर दिया गया। फिलहाल दोनों का इलाज हाजीपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
दूसरी घटना गोरौल थाना क्षेत्र के ही बेलवा घाट की है, जहां दुकान बंद कर लौट रहे आभूषण व्यवसाई राकेश कुमार को निशाना बनाया। राकेश से शेखपुरा के पास 5 की संख्या में आए बाइक सवार लुटेरों ने हथियार के बल पर 5 लाख रुपये के आभूषण और लगभग 60 हजार रुपये लूट लिए।
घटना की जानकारी मिलने के बाद वैशाली के पुलिस अधीक्षक मनीष खुद घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों से पूछताछ की।
उन्होंने बताया कि दोनों मामलों के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन कर दिया गया है जल्द ही लुटेरों की गिरफ्तारी की जाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story