भारत

Bihar: बिहार में ट्रैक्टर और ट्रक की टक्कर, दो श्रद्धालुओं की मौत

jantaserishta.com
11 April 2024 11:05 AM IST
Bihar: बिहार में ट्रैक्टर और ट्रक की टक्कर, दो श्रद्धालुओं की मौत
x
सासाराम: बिहार के रोहतास जिले के चेनारी थाना क्षेत्र में गुरुवार तड़के श्रद्धालुओं को लेकर जा रहे एक ट्रैक्टर में एक अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हो गए।
बताया जाता है कि 25 से अधिक लोग ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर कैमूर जिले के भगवानपुर थाना इलाके के उमापुर गांव से औरंगाबाद जिले स्थित महुआधाम दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान चेनारी थाना के टेकारी मोड़ के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सासाराम सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान बंधन कुमार और कुदरा निवासी अनिल बारी के रूप में की गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story