भारत

पुलिस हिरासत से भागे दो अपराधियों को मुठभेड़ में लगी गोली, मेडिकल चेकअप कराकर लौट रही थी टीम

jantaserishta.com
20 March 2024 9:46 AM IST
पुलिस हिरासत से भागे दो अपराधियों को मुठभेड़ में लगी गोली, मेडिकल चेकअप कराकर लौट रही थी टीम
x

बिहार: पुलिस हिरासत से भागे दो अपराधियों को मुठभेड़ में लगी गोली

पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी है।
मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर में पुलिस की हिरासत से भागे दो अपराधी मुठभेड़ में घायल हो गए। उनका इलाज मुजफ्फरपुर के एक अस्पताल में चल रहा है। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि अहियापुर थाना क्षेत्र के जीरोमाइल चौक के समीप कई लूट और हत्याकांड में शमिल दो अपराधियों को सिकंदरपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उनकी पहचान सचिन और संतोष के रूप में की गई।
पुलिस मगंलवार की रात उनका मेडिकल चेकअप कराकर लौट रही थी। तभी जीरोमाइल चौक के पास पुलिस वाहन से कूदकर दोनों बदमाश फरार हो गए। सहायक पुलिस अधीक्षक सरोज दीक्षित ने बताया कि देर रात करीब एक बजे इन दोनों के मेडिकल ओवरब्रिज के पास होने की सूचना मिली। पुलिस जब वहाँ पहुँची तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर एसकेएमसीएच में इलाज के लिए भर्ती कराया है। उन्होंने बताया कि ये दोनो पेशेवर अपराधी हैं। इनका पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story