भारत

नाबालिग से गैंगरेप के मामले में 2 गिरफ्तार, घर पहुंचने के बाद मां को आपबीती सुनाई

jantaserishta.com
3 Feb 2023 6:15 PM IST
नाबालिग से गैंगरेप के मामले में 2 गिरफ्तार, घर पहुंचने के बाद मां को आपबीती सुनाई
x

DEMO PIC 

स्थानीय बाजार से लौट रही थी, तब उसे दो आरोपियों ने रोका और एक सुनसान जगह पर ले गए।
पटना (आईएएनएस)| बिहार के शिवहर जिले में एक नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। यह घटना जिले के श्यामपुर भटाहा ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले एक गांव में गुरुवार को हुई। रिपोर्ट के अनुसार, नाबालिग लड़की जब स्थानीय बाजार से लौट रही थी, तब उसे दो आरोपियों ने रोका और एक सुनसान जगह पर ले गए। जहां उन्होंने उसका बलात्कार किया।
आरोपियों ने कुछ घंटों के बाद पीड़िता को घटना के बारे में किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देकर छोड़ दिया। हालांकि, पीड़िता ने घर पहुंचने के बाद मां को आपबीती सुनाई। पीड़िता ने अपनी मां के साथ श्यामपुर भटाहा थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
एक अधिकारी ने कहा कि पीड़िता ने आरोपियों की पहचान की है। इसलिए, हमने आरोपियों के घरों पर छापा मारा और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। हमने पीड़िता की मेडिकल जांच भी कराई, जिसमें बलात्कार की पुष्टि हुई है।
आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामले दर्ज किया गया है और आगे की कार्रवाई के लिए केस को महिला पुलिस को स्थानांतरित कर दिया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story