भारत
3 घरों में लगी आग: 4 बच्चियों की मौत, कोहराम मचा, VIDEO
jantaserishta.com
2 May 2023 9:33 AM IST

x
कई लोग झुलसे.
मुज़फ्फरपुर (आईएएनएस)| बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात तीन घरों में आग लग गई। इस घटना में सो रही चार बच्चियों की झुलसकर मौत हो गई तथा छह अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, सदर थाना क्षेत्र के रामदयालु स्टेशन के निकट रात करीब एक बजे एक झोपड़ीनुमा घर में आग लग गई। आग ने तीन घरों को अपनी चपेट में लिया।
आग लगने की घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हुए। इसके बाद अग्निशमन दस्ते को बुलाया गया, तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका।
इस घटना में घर में सो रही चार बच्चियों की झुलसकर मौत हो गई जबकि छह अन्य लोग घायल हो गए। मृतकों की पहचान नरेश राम की पुत्री सोनी कुमारी (15), अमृता कुमारी (12), कविता कुमारी (8) और शिवानी कुमारी (6) के रूप में हुई है।
आग लगने के कारणों का पता अब तक नहीं चल पाया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि घर से निकलने वाले रास्ते में ही आग लगी थी, जिस कारण लोग जल्दी निकल नही सके।
सदर थाना प्रभारी सत्येंद्र मिश्र ने कहा कि इस घटना में पांच से छह लोग आग से झुलसकर घायल हुए है जिन्हें इलाज के लिए एसकेएमसीएच में भर्ती करा दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घायलों मे भी दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
मुजफ्फरपुर में आग से सब कुछ खाक..चार बच्चे भी जिंदा जले.. #muzaffarpur #AAG #childrenMaut pic.twitter.com/ngZCJDtzyh
— Kashish News (@KashishBihar) May 2, 2023
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





