
x
DEMO PIC
कमरों में रखे कीमती सामानों को अपने साथ लेते गए।
मुज़फ़्फ़रपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सरैया थाना क्षेत्र में सोमवार की देर रात बेखौफ चोरों ने दो बंद घरों में न केवल हाथ साफ किया बल्कि रसोई घर में घुसकर खाना बनाकर भी खाया। पुलिस अब मामले की जांच में जुटी है।
पुलिस के मुताबिक, बसंतपुर पट्टी गांव के मलंग चौक के समीप चंदेश्वर राय एवं रघुनाथ पंडित के घर में सोमवार की देर रात अज्ञात चोर घुस गए और नकद सहित अन्य सामानो पर हाथ साफ किया। बताया जाता है कि चंद्रेश्वर राय का परिवार घर बंद कर कहीं अन्यत्र गया था। इसी क्रम में चोर घर में ताला तोड़कर घुसे और पहले किचेन में जाकर खाना बनाया और आराम से खाया।
इसके बाद अन्य कमरों में रखे कीमती सामानों को अपने साथ लेते गए। चोरों ने उसी रात रघुनाथ पंडित के घर को भी निशाना बनाया है और कीमती रखे सामान उड़ा ले गए। बताया गया कि चोर गहने, कपड़ा और नगदी के साथ साथ बर्तन भी उठा कर ले गए।
अनुमान लगाया जा रहा है कि चोरों के हाथ नकद सहित 10 लाख रुपए से ज्यादा के सामान हाथ लगे हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। सरैया के थाना प्रभारी जय प्रकाश ने बताया कि पुलिस चोरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





