भारत

राहुल गांधी के पहुंचते ही मंच धंसा, सभी ने एक-दूसरे को संभाला, VIDEO

jantaserishta.com
27 May 2024 4:24 PM IST
राहुल गांधी के पहुंचते ही मंच धंसा, सभी ने एक-दूसरे को संभाला, VIDEO
x
हालांकि, इस घटना में किसी को चोट नहीं आई।
पटना: कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोमवार को बिहार में तीन चुनावी सभाओं को संबोधित करने वाले हैं। राहुल गांधी पाटलिपुत्र क्षेत्र के अंतर्गत पालीगंज में रैली को संबोधित करने के लिए जैसे ही मंच पर पहुंचे, मंच हल्का सा धंस गया। हालांकि, इस घटना में किसी को चोट नहीं आई।
दरअसल, जिस वक्त राहुल गांधी मंच पर पहुंचे, उसी वक्त मंच टूट गया और एक हिस्सा थोड़ा नीचे चला गया। यह रैली पालीगंज स्थित कृषि फार्म में आयोजित की गई थी। कार्यक्रम में राजद नेता तेजस्वी यादव, विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी और भाकपा माले के नेता दीपांकर भट्टाचार्य भी मौजूद थे। इस दौरान राहुल गांधी को पाटलिपुत्र से राजद की प्रत्याशी मीसा भारती ने हाथ पकड़कर संभाला।
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके बाद सभी नेताओं ने रैली को संबोधित किया। इससे पहले राहुल गांधी पटना साहिब के प्रत्याशी अंशुल अविजित के समर्थन में एक रैली को संबोधित कर चुके थे। इसके बाद वे यहां पहुंचे थे।
राहुल गांधी यहां के बाद आरा के जगदीशपुर जाएंगे, जहां वे भाकपा माले के प्रत्याशी सुदामा प्रसाद के समर्थन में एक रैली को संबोधित करेंगे। पाटलिपुत्र में एक जून को मतदान होना है। यहां राजद प्रत्याशी मीसा भारती का मुकाबला भाजपा के राम कृपाल यादव से है। पिछले चुनाव में भी मीसा भारती मैदान में उतरी थी। हालांकि, उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story