भारत

शादी ठीक हुई किसी और से, बारात आई तो बदला दूल्हा, दोनों पक्षों में मारपीट

jantaserishta.com
23 Nov 2022 4:57 PM IST
शादी ठीक हुई किसी और से, बारात आई तो बदला दूल्हा, दोनों पक्षों में मारपीट
x
1 की मौत.
भागलपुर (आईएएनएस)| बिहार के भागलपुर जिले के रंगरा सहायक थाना क्षेत्र में दूल्हा बदल जाने के कारण हुए विवाद में दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान गोली भी चली। गोली लगाने से दुल्हन के एक रिश्तेदार की मौत हो गई। इसके बाद बारात बिना विवाह के लौट गई। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, सहोरा गांव में कैलाश यादव की पुत्री अंजली की शादी थी, लेकिन दूल्हा बदलने को लेकर विवाद शुरू हो गया।
परिजनों के मुताबिक, राजू की चचेरी बहन अंजलि की शादी खगड़िया जिले के बन्देहरा गांव में तय हुई थी। तय समय और दिन के मुताबिक मंगलवार को बारात तो पहुंची, लेकिन लड़की पक्ष ने दूल्हा बदलने का आरोप लगाया। लड़की पक्ष ने आरोप लगाया कि जिस लड़के से शादी तय हुई थी, दूल्हा बना वह शख्स नहीं है।
इस बात को लेकर दोनों पक्ष में विवाद प्रारंभ हो गया और नौबत मारपीट तक पहुंच गई। इसके बाद आरोप है कि दोनो पक्षों की ओर से लाठी डंडे चले। इस बीच किसी ने गोलीबारी कर शुरू कर दी। गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई, जिसकी पहचान राजू यादव के रूप में की गई। मृतक दुल्हन का रिश्तेदार बताया जा रहा है।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story