भारत

प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी की हत्या, दोस्तों के साथ रात में गया था गांव

jantaserishta.com
5 April 2023 11:10 AM IST
प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी की हत्या, दोस्तों के साथ रात में गया था गांव
x
शव को नदी में फेंक दिया.
मुजफ्फरपुर (आईएएनएस)| बिहार के मुजफ्फरपुर के बेनीबाद सहायक थाना क्षेत्र में एक युवक को अपनी प्रेमिका से मिलने की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। आरोप है कि प्रेमिका के परिजनों ने ही युवक को पकड़ लिया और पीट पीटकर उसकी जान ले ली।
पुलिस के मुताबिक, महुआरा गांव के रहने वाले सोनू सहनी अपने दो-तीन मित्रों के साथ सोमवार की रात अपनी प्रेमिका से मिलने कांटा गांव गया था।
सोनू के आने की भनक लड़की के परिजनों को हो गई। परिजनों ने सभी युवकों को पकड़ने की कोशिश की। इस दौरान सोनू तो पकड़ा गया, लेकिन उसके साथ आए दोस्त भागने में सफल रहे।
आरोप है कि लड़की के परिजनों ने सोनू की लाठी डंडे से जमकर पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई।
इसके बाद शव को बागमती नदी की उपधारा में फेंक दिया। मंगलवार की सुबह लोगों ने जब शव को देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
मुजफ्फरपुर (पूर्वी) के पुलिस उपाधीक्षक मनोज पांडेय ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है, पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।
उन्होंने बताया कि इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story