भारत

चैत्र नवरात्र के पहले दिन माता के दरबार में पहुंचे तेज प्रताप

jantaserishta.com
9 April 2024 11:39 AM IST
चैत्र नवरात्र के पहले दिन माता के दरबार में पहुंचे तेज प्रताप
x
पटना: लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 19 अप्रैल को होने वाले मतदान को लेकर बिहार में चुनाव प्रचार तेज हो चुका है। इस बीच, राजद नेता और बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव मंगलवार को चैत्र नवरात्र के पहले दिन माता के दरबार में पहुंचे और पूजा अर्चना की।
बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप मंगलवार को पटना के प्रसिद्ध शीतला मंदिर पहुंचे और पूजा अर्चना की। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि आज चैत्र नवरात्र के अवसर पर शीतला माता मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना की। उन्होंने चैत्र शुक्ल प्रतिपदा, हिंदू नववर्ष एवं चैत्र नवरात्र की लोगों को शुभकामनाएं भी दी हैं।
शीतला मंदिर में तेज प्रताप ने पूजा अर्चना और आरती कर माता से आशीर्वाद मांगा। उल्लेखनीय है तेज प्रताप की दो बहनें मीसा भारती पाटलिपुत्र से, जबकि रोहिणी आचार्य सारण से चुनावी मैदान में हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story