भारत

बिहार: महागठबंधन में कई सीटों को लेकर नहीं बन रही बात

jantaserishta.com
19 March 2024 11:07 AM IST
बिहार: महागठबंधन में कई सीटों को लेकर नहीं बन रही बात
x
पटना: बिहार में एनडीए ने सीट बंटवारा कर बढ़त बना ली है, लेकिन महागठबंधन में गणित अब तक उलझा हुआ है। घटक दलों की दावेदारी के कारण बात बन नहीं पा रही है। पहले चरण में प्रदेश में जिन चार सीटों पर चुनाव होने हैं, उसमें अब सिर्फ एक महीने का समय रह गया है। ऐसे में उन सीटों पर दावेदारी कर रही पार्टियों की परेशानी और बढ़ी हुई है।
महागठबंधन के नेता भले ही एक-दो दिनों में सबकुछ तय होने का दावा कर रहे हैं, लेकिन सूत्रों का कहना है अभी कई सीटों को लेकर पेंच फंसा हुआ है। बताया जाता है कि कांग्रेस बिहार में 11 से 12 सीटों पर दावेदारी कर रही है, जबकि माकपा खगड़िया, समस्तीपुर और महाराजगंज तथा भाकपा बेगूसराय, मधुबनी और बांका के लिए दबाव बनाए हुए है।
इधर भाकपा (माले) ने भी आठ सीटों पर अपनी दावेदारी पेश की है। सूत्रों का कहना है कि बेगूसराय, कटिहार, पूर्णिया सीट कांग्रेस अपने खाते में लेना चाहती है। कांग्रेस इन सीटों को लेकर दबाव बनाए हुए है। दूसरी तरफ महागठबंधन वामपंथी दलों को एक -एक सीट देने पर विचार कर रहा है। वामदलों के नेता सम्मानजनक समझौता चाहते हैं। बताया जाता है कि वामपंथी दलों ने कई क्षेत्रों में चुनाव की तैयारी भी शुरू कर दी है।
भाकपा के प्रदेश सचिव रामनरेश पांडेय ने कहा, वामदल महागठबंधन का मजबूत हिस्सा है। सीट बंटवारे में सभी दलों को सम्मानजनक भागीदारी दी जाएगी। बता दें कि सोमवार को एनडीए ने बिहार में सीट बंटवारे की घोषणा कर दी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story