भारत

बिहार: भाजपा विधायक लखेंद्र पासवान का निलंबन वापस, विपक्ष सदन में पहुंचा

jantaserishta.com
15 March 2023 4:45 PM IST
बिहार: भाजपा विधायक लखेंद्र पासवान का निलंबन वापस, विपक्ष सदन में पहुंचा
x
पटना (आईएएनएस)| बिहार विधानसभा में कार्यवाही के दौरान माइक तोड़ने के आरोप में निलंबित विधायक लखेंद्र पासवान का निलंबन बुधवार को वापस हो गया। उनका निलंबन वापस होने के बाद भाजपा के सभी सदस्य सदन लौट आए। इसके साथ ही सत्ता और विपक्ष के बीच चल रहा गतिरोध समाप्त हो गया।
बिहार विधानसभा में अवध बिहारी चौधरी ने विधायक लखेंद्र के निलंबन वापस लेने की घोषणा की।
इससे पहले भाजपा के विधायक राजभवन पहुंचे और राज्यपाल से विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ शिकायत की। अध्यक्ष पर मनमानी कर कार्य नियमावली के खिलाफ सदन चलाने की शिकायत की।
उल्लेखनीय है कि मंगलवार को बिहार विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान माइक तोड़ने के आरोप में भाजपा विधायक लखेन्द्र पासवान को दो दिनों के लिए सदन से निलंबित कर दिया गया था।
मंगलवार को समाज कल्याण विभाग से जुड़े एक सवाल के दौरान भाजपा विधायक लखेन्द्र कुमार रौशन ने माइक तोड़ दिया था।
इस दौरान सत्ता पक्ष व विपक्षी विधायकों के बीच भारी नोक झोंक हुई थी। भाजपा के सदस्यों का कहना है कि लखेंद्र की निलंबन कार्रवाई सही नहीं है, इसे वापस लिया जाये।
इसके खिलाफ भाजपा के सदस्यों ने सदन का वहिष्कार कर दिया तथा प्रवेश द्वार पर धरने पर बैठ गए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story