
x
सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है।
समाजवादी मुंगेर: बिहार के मुंगेर जिला में ताजिया जुलूस के दौरान दो अखाड़ा कमेटी के सदस्य आपस में भिड़ गए। इस घटना में चार लोग घायल हो गए हैं। स्थानीय अखाड़ा कमेटी ने सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है।
पुलिस पदाधिकारी चंदन कुमार ने बताया कि हवेली खड़गपुर नगर क्षेत्र में मोहर्रम के दसवें दिन ताजिया जुलूस बुधवार को निकाला जा रहा है। इसमें मोमिन टोला और कौशन टोला के सदस्यों के बीच किसी बात को लेकर आपस में झड़प हो गई। दोनों गुटों के लड़कों ने एक-दूसरे के ऊपर लाठी डंडों से हमला कर दिया। साथ ही दोनों गुटों की तरफ से पथराव भी हुआ। इस हिंसक घटना में कुछ लोगों को चोटें आई हैं, जिनकी प्राथमिकी कराई गई है।
पुलिस पदाधिकारी ने आगे कहा कि स्थिति सामान्य है, कोई विशेष घटना नहीं हुई है। दिन के जुलूस का समापन हो गया है। अब शाम के ताजिया जुलूस की तैयारी की जा रही है। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिसकर्मियों को अलर्ट कर दिया गया है। मारपीट में घायल मोमेन टोला के सदस्य मोहम्मद निजाम अंसारी ने बताया कि हम ताजिया जुलूस के दौरान साइड में खड़े होकर ढोल बजा रहे थे। इसी बीच कौशन टोला के सदस्यों ने पथराव शुरू कर दिया।
पत्थर हमारे सिर और शरीर के कई हिस्सों पर आकर लगा जिससे हमें काफी चोटे आई हैं। इस घटना में हमारी कोई भी गलती नहीं थी। कौशन टोल की तरफ से विवाद शुरू हुआ। उधर पुलिस ने दोनों गुटों के लोगों को समझा-बुझाकर ताजिए के दौरान शांति बनाए रखने की अपील की है। साथ ही इलाके में हिंसा होने की संभावना के चलते अतिरिक्त पुलिस बल की भी तैनाती कर दी गई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





