भारत

बिहार: वरिष्ठ आईएएस अधिकारी प्रत्यय अमृत बने गृह विभाग के नए अपर मुख्य सचिव

jantaserishta.com
20 March 2024 12:01 PM IST
बिहार: वरिष्ठ आईएएस अधिकारी प्रत्यय अमृत बने गृह विभाग के नए अपर मुख्य सचिव
x
पटना: वरिष्ठ भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी प्रत्यय अमृत को बिहार के गृह विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।
विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक, भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के बाद 1991 बैच के आईएएस अधिकारी प्रत्यय अमृत को अपर मुख्य सचिव, गृह विभाग के पद पर पदस्थापित किया गया है। प्रत्यय अमृत बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी बताए जाते हैं।
इससे पहले चुनाव आयोग के निर्देश पर गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ एस सिद्धार्थ हटा दिए गए थे। प्रत्यय अमृत आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव, स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव की जिम्मेदारी संभाल चुके है। वे ऊर्जा विभाग के भी बड़े अधिकारी रह चुके हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story