भारत

रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म से बरामद हुआ कुछ ऐसा, मच गया हड़कंप!

jantaserishta.com
3 July 2023 5:26 PM IST
रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म से बरामद हुआ कुछ ऐसा, मच गया हड़कंप!
x
2 गिरफ्तार.
हाजीपुर: बिहार के हाजीपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म से पुलिस ने बड़ी मात्रा में अर्धनिर्मित हथियार बरामद किए हैं। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में एक उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले का रहने वाला बताया जा रहा है।
पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर हाजीपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 और 3 के दक्षिणी ऊपरगामी पैदल पुल के पास से एक व्यक्ति को पकड़ा गया, जिसके बैग से 21 पीस अर्धनिर्मित लोहे की पिस्टल बॉडी एवं 21 पीस लोहे की बैरल बरामद किया गया। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान मुंगेर के कासिम बाजार निवासी सोनू अग्रवाल के रूप में की गई।
अधिकारी ने बताया कि सोनू ने पूछताछ के क्रम में कई बातें बताई। पुलिस की दो टीमें बनाई गई, जिसे छापेमारी के लिए गोरखपुर और मुंगेर भेजी गई। उत्तर प्रदेश के गोरखनाथ इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर मोहम्मद आरिफ उर्फ गोलू अशरफ को गिरफ्तार कर लिया। मुजफ्फरपुर (रेल ) पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। गिरफ्तार लोगों के अपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है तथा छापेमारी भी की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story