भारत
नहीं है कानून का डर! बदमाशों की नरसंहार की धमकी के बाद सरकारी स्कूल बंद
jantaserishta.com
19 May 2023 1:41 PM IST

x
DEMO PIC
सभी शिक्षक डरे हुए हैं।
भागलपुर (आईएएनएस)| बिहार में विपक्ष कानून व्यवस्था को लेकर लगातार सवाल उठा रहा है। इस बीच भागलपुर में एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां बदमाश की धमकी के बाद एक सरकारी स्कूल पिछले एक सप्ताह से बंद है। पुलिस अब मामले की जांच में जुटी है। बताया जाता है कि नाथनगर स्थित राजकीय मुनिराम खेतान मध्य विद्यालय सात दिनों से बंद है। स्कूल के प्रिंसिपल पंकज कुमार का आरोप है कि पास के ही एक दबंग ने स्कूल में घुसकर नरसंहार की धमकी दी थी, जिससे सभी शिक्षक डरे हुए हैं।
प्रिंसिपल ने बताया कि दबंग विक्रांत कुमार स्कूल में आकर धमकी देता है। उन्होंने कहा कि इसकी शिकायत पुलिस और विभाग के अधिकारियों को भी दी गई है। इधर, जिले के शिक्षा अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि स्कूल नहीं आने के आरोप में प्रिसिपल पंकज को निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि स्कूल नहीं आने वाले शिक्षकों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
भागलपुर के पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार ने बताया कि ऐसी शिकायत मिली है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जो भी दोषी पाए जायेंगे उस पर कार्रवाई की जाएगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





