भारत

बिहार: सम्राट चौधरी समेत अन्य नेताओं ने पूर्व मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा की पत्नी के निधन पर दुख व्यक्त किया

jantaserishta.com
27 Dec 2025 1:34 PM IST
बिहार: सम्राट चौधरी समेत अन्य नेताओं ने पूर्व मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा की पत्नी के निधन पर दुख व्यक्त किया
x
नई दिल्ली: बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी समेत अन्य नेताओं ने बिहार सरकार के पूर्व मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा की पत्नी के निधन पर दुख व्यक्त किया। डिप्टी सीएम स्रमाट चौधरी ने एक्स पोस्ट में लिखा कि बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और जगदीशपुर से विधायक भगवान सिंह कुशवाहा की धर्मपत्नी उषा सिंह का लंबी बीमारी के बाद आकस्मिक निधन अत्यंत ही दुखद है। ईश्वर उन्हें श्रीचरणों में स्थान दें। साथ ही शोकाकुल परिजनों को इस दुख को सहने की हिम्मत प्रदान करें।
बिहार भाजपा चीफ संजय सरावगी ने एक्स पोस्ट में लिखा, विनम्र श्रद्धाजलि! जदयू के राष्ट्रीय महासचिव, पूर्व मंत्री और विधायक भगवान सिंह कुशवाहा की धर्मपत्नी उषा सिंह के असामयिक निधन का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें एवं शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति दें। ॐ शांति।
बिहार सरकार में मंत्री संतोष सुमन ने एक्स पोस्ट में लिखा जगदीशपुर के विधायक भगवान सिंह कुशवाहा की धर्मपत्नी के निधन की खबर अत्यंत पीड़ादायक एवं दुखद है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
जदयू सांसद संजय झा ने एक्स पोस्ट में लिखा जदयू के वरिष्ठ नेता, बिहार सरकार के पूर्व मंत्री, जगदीशपुर के विधायक भगवान सिंह कुशवाहा की धर्मपत्नी उषा सिंह का असामयिक निधन अत्यंत दुखद है। ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिजनों को धैर्य धारण की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।
विधायक माधव आनंद ने दुख जताते हुए लिखा कि बिहार सरकार के पूर्व मंत्री, जदयू के राष्ट्रीय महासचिव एवं जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवान सिंह कुशवाहा की धर्मपत्नी की लंबी बीमारी के पश्चात निधन की दुखद सूचना प्राप्त हुई। यह समाचार अत्यंत पीड़ादायक है, जिससे मन गहरे शोक और व्यथा से भर गया है। मैं दिवंगत आत्मा को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। ईश्वर से प्रार्थना है कि वह पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुख की घड़ी में धैर्य, साहस और आत्मबल प्रदान करें।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story