भारत

विधायक को मिली बड़ी राहत, हत्या के मामले में बरी

jantaserishta.com
14 May 2024 4:52 PM IST
विधायक को मिली बड़ी राहत, हत्या के मामले में बरी
x
जानें पूरा मामला.
पटना: भाजपा के नेता सत्यनारायण सिन्हा की हत्या के मामले में पटना की एक अदालत ने मंगलवार को राजद के विधायक रीतलाल यादव सहित अन्य आरोपियों को बरी कर दिया। पटना व्यवहार न्यायालय के एमपी-एमएलए की विशेष अदालत ने रीतलाल यादव को बरी कर दिया है।
रीतलाल यादव के अधिवक्ता राजीव मिश्रा ने बताया कि सत्यनारायण सिन्हा हत्या मामले में कुल चार लोगों को आरोपी बनाया गया था, जिसमें रीतलाल यादव, सुनील यादव, श्रवण यादव और रंजन यादव को अभियुक्त बनाया गया था। इन सभी को अदालत ने बरी कर दिया। पटना हाईकोर्ट के आदेश पर इस चर्चित हत्याकांड की स्पीडी ट्रायल के तहत सुनवाई हुई। उल्लेखनीय है कि दानापुर की पूर्व विधायक आशा सिन्हा के पति भाजपा नेता सत्यनारायण सिन्हा की हत्या 30 अप्रैल 2003 को दानापुर थाने के जमालुद्दीन चौक के पास गोली मारकर कर दी गई थी।
राजद अध्यक्ष लालू यादव के बेहद करीबी रहे रीतलाल यादव का नाम इस मामले में सामने आया था। वर्ष 2020 में बिहार विधानसभा चुनाव में दानापुर सीट से राजद के रीतलाल यादव ने भाजपा की आशा सिन्हा को हराया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story