
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
पटना: बिहार में अगले दो दिनों तक मानसून काफी सक्रिय रहेगा। मानसून की सक्रियता से गंगा नदी के तटीय इलाके में अगले दो दिनों तक 12 जिलों में झमाझम बारिश का पूर्वानुमान लगाया गया है। शनिवार शाम से राज्य में मौसम का मिजाज बदल गया है। रात में कई जिलों में अच्छी बारिश हुई है। इन जिलों में आज भी आसमान में बादल छाए हुए हैं। माना जा रहा है कि मंगलवार तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। मौसम विभाग के अलर्ट पर आपदा प्रबंधन विभाग ने तैयारी का दावा किया है। गंगा नदी पहले से ही उफान पर है। बारिश हुई तो पटना, बेगूसराय समेत कई जिलों में तबाही आ जाएगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





