बिहार

Bihar : रेलवे महिला स्टाफ ने की शिकायत ,रेलवे के सीनियर इंजीनियर पर यौन उत्पीड़न का आरोप

24 Dec 2023 1:16 AM GMT
Bihar : रेलवे महिला स्टाफ ने की शिकायत ,रेलवे के सीनियर इंजीनियर पर यौन उत्पीड़न का आरोप
x

बिहर। गया में कार्यरत एक महिला रेलकर्मी ने अभियंत्रण शाखा के वरीय प्रशाखा अभियंता के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत की है। पीड़िता ने इसकी शिकायत वरीय रेल अधिकारी के पास सीधे तौर पर की है। हालांकि यह मामला किसी थाना तक नहीं पहुंचा है लेकिन विभाग और रेल महकमे में इसकी चर्चा आम है। …

बिहर। गया में कार्यरत एक महिला रेलकर्मी ने अभियंत्रण शाखा के वरीय प्रशाखा अभियंता के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत की है। पीड़िता ने इसकी शिकायत वरीय रेल अधिकारी के पास सीधे तौर पर की है। हालांकि यह मामला किसी थाना तक नहीं पहुंचा है लेकिन विभाग और रेल महकमे में इसकी चर्चा आम है। वरीय अधिकारियों तक जब यह मामला पहुंचा तो विभागीय स्तर पर इसकी जांच शुरू कर दी गई।

वरीय प्रशाखा अभियंता राकेश कुमार सिन्हा पर यौन उत्पीड़न का आरोप
रेलवे सूत्रों ने बताया कि इस मामले की जांच के लिए दोनों पक्ष (आरोप लगाने वाली और आरोपी रेलकर्मी) को डीडीयू मंडल के कार्मिक विभाग के एक पदाधिकारी के पास अपना अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया गया। पीड़िता हेल्पर-2 के पद पर है जो गया में कार्य निरीक्षक कार्यालय में कार्यरत वरीय प्रशाखा अभियंता राकेश कुमार सिन्हा पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाई है।

जानबूझकर परेशान करने के उद्देश्य से गलत आरोप लगा रही महिला
वहीं इस संबंध में पूछे जाने पर राकेश कुमार सिन्हा का कहना है कि जो भी आरोप उनके विरुद्ध लगाया गया है वह बिल्कुल असत्य और निराधार है। उन्होंने बताया कि उन्हें जानबूझकर परेशान करने के उद्देश्य से उनपर गलत आरोप लगाया गया है। बताया जा रहा है कि पीड़िता के द्वारा लगाए गए आरोप की जांच के लिए डीडीयू मंडल के कार्मिक विभाग के कल्याण शाखा द्वारा एक पत्र जारी किया गया है। जिसमें दोनों पक्षों को डीडीयू मंडल मुख्यालय में सहायक कार्मिक अधिकारी मनोज पासवान के कक्ष में उपस्थित होने के लिए कहा गया है। अब जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि आरोप सत्य है या फिर जो आरोपी कह रहे हैं वो सत्य है।

नोट – खबरो के अपडेट के लिए जनता से रिश्ते पर बने रहें।

    Next Story