भारत

श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वैन पलटी, 3 की मौत, 15 से अधिक घायल

jantaserishta.com
17 Feb 2023 11:58 AM IST
श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वैन पलटी, 3 की मौत, 15 से अधिक घायल
x
देखें वीडियो.
सासाराम (आईएएनएस)| बिहार के रोहतास जिले के चेनारी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को गुप्ताधाम जा रही एक पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 15 से अधिक लोग लोग घायल बताए जाते हैं। सभी लोग महाशिवरात्रि को लेकर गुप्ताधाम पूजा करने जा रहे थे। पुलिस के मुताबिक, काराकाट के गेरा चांदी गांव से एक पिकअप पर सवार 23 श्रद्धालु चेनारी थाना क्षेत्र के गुप्ता धाम शिवरात्रि को लेकर जलाभिषेक के लिए जा रहे थे। इसी दौरान पिकअप अनियंत्रित होकर पहाड़ की सड़क से खाई में गिर गई।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस दुर्घटना में पिकअप वैन में सवार दो महिला सहित तीन लोगों की घाटनस्थल पर ही मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक लोग घायल हो गए।
चेनारी के थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए चेनारी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया है। कई घायलों की गंभीर स्थिति देखते हुए सासाराम के सदर अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
उन्होंने बताया कि शवों को पुलिस ने अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story