भारत
इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट एंड एक्सपो में बिहार पवेलियन का उद्घाटन
jantaserishta.com
17 Feb 2026 10:51 AM IST

x
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में चल रहे इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट और एक्सपो 2026 के तहत मंगलवार को बिहार पवेलियन का उद्घाटन किया जा रहा है। इस मौके पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल और बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह मौजूद रहेंगी। बिहार इस वैश्विक मंच पर अपनी एआई क्षमता और तकनीकी दृष्टि का प्रदर्शन कर रहा है।
राज्य सरकार के अनुसार, बिहार पूर्वी भारत में उभरते आईटी और एआई हब के रूप में अपनी पहचान मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। समिट का आयोजन भारत मंडपम में 16 से 20 फरवरी 2026 तक किया जा रहा है। 16 फरवरी को इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री मोदी ने किया था। बिहार इस मंच के जरिए 'बिहार सेमीकंडक्टर पॉलिसी 2026' और 'बिहार जीसीसी पॉलिसी 2026' को बढ़ावा दे रहा है और वैश्विक तकनीकी कंपनियों के साथ निवेश के अवसर तलाश रहा है।
समिट में 13 देशों की भागीदारी देखने को मिल रही है, जिनमें ऑस्ट्रेलिया, जापान, रूस, यूके, फ्रांस, जर्मनी, इटली, स्विट्जरलैंड और कई अफ्रीकी देश शामिल हैं। तीन प्रमुख थीम (लोग, ग्रह और प्रगति) पर आधारित 300 से अधिक क्यूरेटेड पवेलियन लगाए गए हैं। साथ ही 600 से ज्यादा हाई-पोटेंशियल स्टार्टअप्स अपने एआई मॉडल, समाधान और वैश्विक प्रभाव वाली तकनीकों का प्रदर्शन कर रहे हैं। विशेषज्ञ इसे भारत की तेजी से बढ़ती एआई अर्थव्यवस्था का मजबूत संकेत मान रहे हैं।
समिट के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विज्ञान और तकनीक को जनहित से जोड़ने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बुद्धिमत्ता, तर्कशीलता और सही निर्णय क्षमता ही तकनीकी शोध को समाज के लिए उपयोगी बनाती है। एक संस्कृत श्लोक का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि सुनने की इच्छा, ध्यान से सुनना, समझना, तर्क करना और निर्णय लेना, ये सभी गुण बुद्धि की नींव होते हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





