
x
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले के बबरगंज थाना क्षेत्र में पिछले दिन हुए बम धमाके में एक युवक की मौत के मामले में पुलिस ने बम कांड और जिले के दस टॉप अपराधियों में शामिल मोहम्मद बाबर को गिरफ्तार किया है।
भागलपुर पुलिस द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, हाल ही में हुए मधुसुदनपुर एवं बबरगंज थाना अंतर्गत विस्फोट की घटना में अभियुक्तों की गिरफ्तारी और जांच के लिए नगर पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया है। इस टीम द्वारा अपराधियों के ठिकानों पर डॉग स्क्वायड के साथ लगातार छापेमारी की जा रही है। बुधवार को मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र में लगभग 15 जगहों पर छापेमारी की गई। इस दौरान शहबाजनगर में मो. बाबर के घर छापामारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। एक अधिकारी ने बताया कि उस पर कई मामले दर्ज हैं और वह कई गंभीर कांडों के वांछित तथा टॉप 10 वांटेड सूची में शामिल है, जो अरसे से फरार चल रहा था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





