भारत

हर्ष फायरिंग के दौरान नाबालिग की मौत, मचा कोहराम

jantaserishta.com
8 Feb 2023 8:58 AM IST
हर्ष फायरिंग के दौरान नाबालिग की मौत, मचा कोहराम
x

प्रतिकात्‍मक तस्‍वीर

आरोपी अभी फरार हैं।
पटना (आईएएनएस)| बिहार के नालंदा जिले में जश्न के दौरान की गई फायरिंग में सात साल के एक बच्चे की मौत हो गई, एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। परमानंद बीघा गांव में सोमवार की रात एक लड़की के जन्मदिन की पार्टी के दौरान जश्न में फायरिंग हुई। लड़की के पिता नरेश यादव समेत छह अन्य के खिलाफ नूर सराय थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। आरोपी अभी फरार हैं।
मृतक की पहचान सुधीर प्रसाद के पुत्र मोहित कुमार के रूप में हुई। वह बर्थडे पार्टी के मेहमानों में से एक था। डीएसपी सदर सिबली नोमानी ने कहा- केक काटने की रस्म के तुरंत बाद हर्ष फायरिंग शुरू हो गई। वहां इकट्ठे लोगों ने हवा में कई राउंड फायरिंग की और एक गोली मोहित को जा लगी। नाबालिग लड़के की मौके पर ही मौत हो गई।
मोहित की मौत के बाद जश्न में शामिल मेहमान मौके से फरार हो गए। यहां तक कि नरेश यादव भी अपने परिजनों के साथ गांव से फरार हो गया। नोमानी ने कहा, हमने नूर सराय थाने में नरेश यादव और छह अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपी फरार हैं। छापेमारी जारी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story