भारत

मंत्री का बयान, 'शराब के प्रभाव से बचने के लिए बढ़ानी होगी शरीर की स्ट्रेंथ'

jantaserishta.com
15 Dec 2022 10:51 AM IST
मंत्री का बयान, शराब के प्रभाव से बचने के लिए बढ़ानी होगी शरीर की स्ट्रेंथ
x
जानें पूरा मामला।
हाजीपुर (आईएएनएस)| बिहार के सारण जिले में जहरीली शराब से हुई मौतों पर बयानबाजी जारी है। इस बीच राज्य के उद्योग मंत्री समीर महासेठ ने एक अजीबोगरीब बयान दिया है। उन्होंने लोगों से शरीर की क्षमता (स्ट्रेंथ) बढ़ाने की नसीहत दी है। हाजीपुर में उन्होंने कहा कि बिहार में अवैध रूप से शराब नहीं जहर आ रही है, जिसे पीने से लोग मर रहे हैं, यह बिहार के लिए अच्छा नहीं है। उन्होंने कहा कि इससे बचने के लिए शरीर का स्ट्रेंथ बढ़ाना होगा, दौड़ना होगा, स्पोर्ट्स एक्टिविटी में ज्यादा हिस्सा लेना होगा।
एक कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे उद्योग मंत्री समीर महासेठ ने कहा कि अगर यह प्रचार किया जाए कि शराब नहीं जहर है, तो लोग उसे पीना छोड़ देंगे। शराब वैसे भी स्लो प्वॉइजन होता है। इससे कई प्रकार का नुकसान होता है। किडनी डैमेज होती है, ब्रेन डैमेज होता है।
उल्लेखनीय है कि सारण जिले में संदिग्ध रूप से 25 ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। कहा जा रहा है कि जहरीली शराब पीने से लोगों की मौत हुई है।
इन मौतों के बाद बिहार की सियासत गर्म है। भाजपा शराबबंदी कानून की समीक्षा की मांग कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story