भारत
बिहार: मंत्री विजय चौधरी ने कहा- सीएम नीतीश शिक्षक प्रतिनिधियों से मिलेंगे
jantaserishta.com
11 July 2023 3:02 PM IST

x
फाइल फोटो
पटना: शिक्षक आंदोलन का मुद्दा मंगलवार को विधान परिषद में भी उठा। इस दौरान मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आंदोलनकारी शिक्षक अभ्यर्थियों से मिलेंगे और उनकी समस्याओं को सुनेंगे। हालांकि, इसके लिए उन्होंने कोई तिथि नहीं बताई।
विधान परिषद की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा के सदस्यों ने शिक्षकों के मुद्दे को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद संसदीय कार्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री शिक्षक प्रतिनिधियों से मिलेंगे और उनसे बात करेंगे। वो इसकी खुद पहल करेंगे।
विधानमंडल में विपक्ष के नेता सम्राट चौधरी ने भड़कते हुए कहा कि जब शिक्षक प्रतिनिधि अपने अधिकार के लिए लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन कर रहे हैं तो उन पर दमनात्मक कार्रवाई क्यों हो रही है। चौधरी ने कहा कि एक ओर कहा जा रहा है कि शिक्षक प्रतिनिधियों से मुख्यमंत्री बात करेंगे और दूसरी तरफ आंदोलनकारी शिक्षकों को गिरफ्तार किया जा रहा है। उन्होंने इसे तानाशाही बताते हुए कहा कि शिक्षकों की गिरफ्तारी दुर्भाग्यपूर्ण है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





