भारत
जहरीली शराब त्रासदी, मंत्री ने बताया- 'एक छोटी सी घटना'
jantaserishta.com
24 Jan 2023 6:00 PM IST

x
पटना (आईएएनएस)| सीवान में जहरीली शराब से आठ लोगों की मौत पर बिहार के अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति मंत्री संतोष कुमार सुमन ने मंगलवार को कहा कि इस तरह की 'छोटी-छोटी घटनाएं' हमेशा होती रहती हैं। हम प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के बेटे सुमन ने कहा, "हमारे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हमेशा कहते हैं कि शराब बुरी चीज है और लोगों को इससे दूर रहना चाहिए। लोग उसकी अनदेखी कर रहे हैं और शराब पीकर मर रहे हैं।"
उन्होंने कहा, "यहां बिहार में ऐसी छोटी-छोटी घटनाएं होती रहती हैं। मेरा व्यक्तिगत रूप से मानना है कि जो लोग शराब का सेवन कर रहे हैं और जो इसे बेच रहे हैं, उन पर कार्रवाई होनी चाहिए। राज्य सरकार पहले से ही उनके खिलाफ कार्रवाई कर रही है और हम उम्मीद कर रहे हैं कि भविष्य में ऐसी घटनाएं कम होंगी।"
घटना सीवान के नवीगंज थाना अंतर्गत बाला गांव की है। मृतकों में अधिकांश के परिजनों ने बताया कि उन्होंने रविवार सुबह शराब का सेवन किया था जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई।
TagsबिहारPoisonous liquor tragedypoisonous liquorbihar newsbihar governmentbihar ministerbihar police
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





