भारत
बिहार: इमामगंज से मांझी की बहू आगे, रामगढ़ से जगदानन्द के बेटे पिछड़े
jantaserishta.com
23 Nov 2024 11:41 AM IST

x
पटना: बिहार में विधानसभा चार सीटों पर उपचुनाव में मतगणना जारी है। इसको लेकर मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हुई है। मतगणना के शुरुआती रुझानों में एनडीए के लिए राहत भरी खबर है। तीन सीटों पर एनडीए के प्रत्याशी आगे चल रहे है जबकि बसपा एक सीट पर आगे चल रही है।
बेलागंज और रामगढ़ में जोरदार मुकाबला देखने को मिल रहा है। बेलागंज में जदयू की मनोरमा देवी चार राउंड के बाद करीब 7,000 से अधिक मतों से आगे चल रही हैं जबकि रामगढ़ सीट से बहुजन समाज पार्टी के सतीश कुमार सिंह यादव चार राउंड के बाद 3,000 से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं। यहां राजद तीसरे नंबर पर है।
इधर, इमामगंज से भी एनडीए के लिए राहत भरी खबर है। यहां केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की बहू दीपा मांझी सात राउंड के बाद 2,297 मतों से आगे है। तरारी से भी भाजपा के प्रत्याशी विशाल प्रशांत शुरुआती रुझान के साथ दो हजार मतों से आगे चल रहे हैं। सीपीआई (एमएल) के राजू यादव दूसरे नम्बर पर हैं।
उल्लेखनीय है कि बिहार की चार सीटों तरारी, बेलागंज, इमामगंज और रामगढ़ पर मतदाताओं ने 13 नवंबर को अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। चारों सीटों पर महागठबंधन और एनडीए के बीच कांटे की टक्कर है। इस उपचुनाव को आने वाले बिहार विधानसभा चुनाव के सेमीफाइनल के तौर पर देखा जा रहा है।
दोनों ही गठबंधन के लिए यह उपचुनाव प्रतिष्ठा का प्रश्न बना हुआ है। इस उप चुनाव में 38 उम्मीदवारों की प्रतिष्ठा दांव पर है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





