भारत

ये तो हद हो गई: शराब माफिया ने पुलिस और उत्पाद विभाग के अधिकारियों को बंदी बनाया, 14 गिरफ्तार

jantaserishta.com
6 April 2023 2:48 PM IST
ये तो हद हो गई: शराब माफिया ने पुलिस और उत्पाद विभाग के अधिकारियों को बंदी बनाया, 14 गिरफ्तार
x

DEMO PIC 

मचा हड़कंप.
पटना (आईएएनएस)| बिहार के बगहा में शराब माफिया के खिलाफ छापेमारी करने गए पुलिस और उत्पाद विभाग के कर्मचारियों को बंदी बनाने के आरोप में 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने महिला कान्सटेबल के साथ भी बदसलूकी की।
बुधवार रात जिला पुलिस और उत्पाद विभाग की एक टीम ने धड़ौली ढांगर टोली गांव से एक महिला गायत्री देवी को चार लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया था।
टीम ने गायत्री देवी को थाने ले जाने के लिए पुलिस वैन में बैठाया। इसी दौरान गांव वालों ने उन पर हमला कर आरोपी को छुड़ा लिया। उन्होंने पूरी पुलिस टीम को भी बंदी बना लिया जिसका नेतृत्व इंस्पेक्टर प्रभुनाथ सिंह कर रहे थे।
पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को जब इसकी सूचना मिली तो उन्होंने पटखौली आउटपोस्ट, नौरंगिया थाना और लौकरिया थाना से भारी तादाद में पुलिस बल धड़ौली ढांगर टोली गांव भेजा जिसने बंदी बनाई गई टीम को छुड़ा लिया।
लौकरिया थाने के एक अधिकारी ने बताया, हमने गायत्री देवी और दूसरे आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। इस मामले में 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story