भारत
पेड़ से लटका मिला तेंदुआ का शव, जांच में जुटा वन विभाग
jantaserishta.com
20 Jun 2023 2:34 PM IST

x
तेंदुआ के मौत के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है।
बेतिया: बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के वाल्मीकि व्याघ्र परियोजना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह एक पेड़ से तेंदुआ का शव बरामद किया गया है। तेंदुआ के मौत के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, वाल्मीकि व्याघ्र परियोजना वन प्रमंडल-2 के मदनपुर रेंज के नौरंगिया वन परिसर से एक तेंदुआ का शव पेड़ से बरामद किया गया है। मंगलवार की सुबह वाल्मीकि नगर-बगहा एनएच-727 से सटे भजनी कुट्टी मंदिर परिसर में पेड़ से लटकता तेंदुआ का शव ग्रामीणों ने देखा। घटना की जानकारी वन विभाग को दी। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग के कर्मी मौके पर पहुंच गए और तेंदुआ के शव को पेड़ से उतारा गया।
घटनास्थल के आसपास तेंदुआ के पग मार्क (पद चिन्ह) देखे गए हैं, इस कारण आशंका जताई जा रही है कि तेंदुओं में संघर्ष भी हुआ हो। इधर, परियोजना क्षेत्र में पेयजल की भी समस्या की बात सामने आ रही है। वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी तेंदुआ के शव बरामद होने की पुष्टि तो कर रहे हैं, लेकिन मौत के कारणों को लेकर चुप्पी साधे हुए हैं। कहा जा रहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
Tagsवाल्मीकि व्याघ्र परियोजना क्षेत्रपेड़तेंदुआ.तेंदुआ शववन विभागValmiki tiger project areatreepantherpanther carcassforest department
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





